Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BJP में शामिल होते ही अजय अलोक का मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला…कहा – पलटीमार हैं नीतीश, लोग सही कहते हैं …

जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में शुक्रवार को बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनको रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजेपी की सदस्यता दिलवाई। अजय आलोक दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार सुबह 11 बजे भाजपा की सदस्यता ली। इनको जेडीयू ने पिछले साल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का समर्थन करने की वजह से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से वे नीतीश के खिलाफ बयानबाजी करते हुए नजर आए। अब उन्होंने बीजेपी में एंट्री मार ली है…

वहीं, भाजपा में एंट्री करते हुए अजय आलोक ने कहा कि – नीतीश कुमार को बहुत लोग पलटीमार कहते हैं जो बिल्कुल सही है। नीतीश कुमार का स्वाभव ही पलटी मारना रहा है। इस पलटीमार आदत की वजह से आज आनंद मोहन की रिहाई हुई है।

नीतीश कुमार ने ही 2012 में 87 साल बाद जेल जेल मैन्युअल में संशोधन किया था और यह क्लॉज डाला था कि अगर सरकारी सेवक की हत्या होगी तो उसे कभी रिहा नहीं किया जाएगा। उस दौरान उन्होंने यह काम इसलिए किया था कि क्योंकि उसमें बहुत सारे कैदी छूटने वाले थे जिन्हें उनको नहीं छोड़ना था। आज इसलिए उस कानून में संशोधन किया गया कि नीतीश कुमार को आनंद मोहन की रिहाई करवाना था। उनको सिर्फ अपना फायदा नजर आता है…

Related posts

Au Pokies Game Play

Bihar Now

दरभंगा में छात्रा के अपहरण की कोशिश नाकाम, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल ..

Bihar Now

शिवदाहा में सर्प दंश से चार साल की मासूम बच्ची की मौत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो