Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अगवानी गंगा घाट पुल हादसे पर HC में सुनवाई कल, गंगा में भरभरा कर गिरा था करोड़ों का ब्रिज, एडवोकेट मणिभूषण सेंगर ने की थी याचिका दायर…

बिहार में भागलपुर के सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी घाट के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल के ध्वस्त होने के मामलें पर पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता मणिभूषण सेंगर और ललन कुमार की याचिकायों पर कल यानी 21जून,2023 को एक साथ सुनवाई होगी. इन याचिकाओं पर चीफ जस्टिस के वी चंद्रन की खंडपीठ सुनवाई करेगी.

बता दें इससे पूर्व जस्टिस पूर्णेन्दु सिंह की सिंगल बेंच ने ग्रीष्मावकाश के दौरान ललन कुमार की याचिका पर सुनवाई की. उन्होंने गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन चार लेन पुल के ध्वस्त होने के मामलें को गंभीरता से लेते हुए निर्माण करने वाली कंपनी के MD को 21जून, 2023 को कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था.

वही कोर्ट ने इसके साथ ही पुल निर्माता कंपनी को विस्तृत रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया था. जिसमें कंपनी को पुल की पूरी लम्बाई, DPR, मिट्टी की गुणवत्ता जैसी चीजे का विवरण देने को कहा था. और कोर्ट ने बिहार सरकार को कार्रवाई रिपोर्ट अगली सुनवाई में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने 21 जून, 2023 को उपर्युक्त बेंच में प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया था.

Related posts

फाइलेरिया से बचाव के लिए साल में कम से कम एक बार सभी लोगों को‌ करना चाहिए फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन…

Bihar Now

जमुई मामले में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर !.. छात्रा से छेड़खानी मामले में एक्शन मोड में सरकार !…

Bihar Now

Big Breaking : कयासों का दौर खत्म, जेडीयू के हो गए गुप्तेश्वर पाण्डेय…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो