Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

छात्र की पिटाई से मौत, निजी स्कूल के चेयरमैन ने की थी पिटाई, मचा कोहराम…

मोतिहारी में एक निजी स्कूल के चेयरमैन पर छात्र की पिटाई कर मौत में घाट उतारने जा आरोप मृतक के परिजनों के द्वारा लगाया गया हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र में हरदिया पूल के पास की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के हरि किशोर यादव के 14 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार हरदिया पूल के पास संचालित रेसीडेंशियल मधुबन राइजिंग स्टार प्रेप स्कूल के पांचवी का छात्र था, मृतक बजरंगी की मां ओशमीला देगी ने बताया कि वह शनिवार को करीब दस बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से मधुबन निकला, इसी बीच हरदिया पूल पर वह सिगरेट पीने लगा, सिगरेट पीते हुए उसके स्कूल के चेयर मैन ने देख लिया, उसे पकड़ कर स्कूल ले गए, जहा कपड़ा खोल कर बजरंगी की जम कर पिटाई किया, जिससे वह बेहोश हो गया,

उसे मधुबन के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया, जहा से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, जहा इलाज के दौरान मौत हो गया, फिर घटना की जानकारी मुझे दिया, घटना के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा था सीधे मुजफ्फरपुर ले जाने की बात कहे, रास्ते में भी मैं पूछी क्या हुआ है। लेकिन कोई कुछ नहीं बताया, जब वहा गई तो पता चला कि मेरे बेटे की मौत हो गई है। मेरे बेटे की हत्या चेयरमैन विजय यादव ने किया हैं।

मृतक की मां ने बताया की दो लकड़ा कर दो लकड़ी है, जिसमे बजरंगी तीसरे नंबर पर था, जान बूझ कर विजय यादव ने मेरे बेटे की हत्या किया है। मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी करते है। एक सप्ताह पहले पंजाब गए थे, घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घर वापस आ रहे है।

 

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों के जखीरे के साथ एक कुख्यात गिरफ्तार…

Bihar Now

Big Breaking : पटना में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू !…

Bihar Now

10 Cent Winning Pokies Casinos

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो