Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से स्लिप ऑफ टंग नहीं हुआ, ये RJD की सोची-समझी रणनीति है, पार्टी ने जान बूझकर उनसे बुलवाया है : प्रशांत किशोर

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षा मंत्री के चंद्रशेखर के बयानों पर कहा कि उनसे स्लिप ऑफ टंग नहीं हुआ है ये RJD की सोची समझी रणनीति है। पार्टी ने जान बूझकर उनसे ऐसा करवाया है। आप बिहार के शिक्षा मंत्री हैं आपको ये बताना चाहिए कि आप बिहार के शिक्षा व्यवस्था को कैसे सुधार रहे हैं?

चंद्रशेखर को ये बताना चाहिए कि जो सत्र 3 साल में खत्म होने चाहिए उसे पूरा होने में 5 साल या उससे भी अधिक समय क्यों लग रहा है, ताकि लोगों का समय बर्बाद न हो। शिक्षा मंत्री तो खुद पढें-लिखे आदमी हैं उन्हें मौजूदा समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। चंद्रशेखर जो कह रहे हैं ये उनका एजेंडा नहीं है वो जिस दल में हैं, वो इसी तरह की राजनीति करता है। RJD का काम क्या है?

समाज में धार्मिक उन्माद फैलाना, जातियों में झगड़ा लगाना, किसी से कुछ कड़वी बात कहलवाना ताकि समाज का कोई वर्ग रिएक्ट करे और समाज आपस में उलझ जाए, ताकि अपने बच्चों की पढ़ाई, अपने बच्चों का भोजन, अपने बच्चों का विकास सब छोड़ कर इन्हीं सब मुद्दों पर वोट दें। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से स्लिप ऑफ टंग नहीं हुआ है ये RJD की सोची समझी रणनीति के तहत कहा होगा।

RJD ने कहा होगा कहिए तभी जाकर उन्होंने कहा है। उनकी पार्टी RJD के लीडर चार चौपाई ही पढ़कर सुना दे तो भी हमलोग मान जाएंगे। मैं हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि इन बातों को उछालिए नहीं, क्योंकि इससे किसी का भला नहीं होने वाला है।

Related posts

भगवान सीताराम के विवाह का साक्षी बने देश-विदेश के 10 लाख से अधिक श्रद्धालु, हेलीकॉप्टर और घरों की छत से महिलाओं ने पुष्प वर्षा और अक्षत से बारातियों का हुआ स्वागत…

Bihar Now

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा में 4 सितंबर से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, देखें आयोग का नोटिस…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में फिर एक साथ मधुबनी में 14 के साथ कुल 33 नए मामले आए सामने….अभी तक बिहार का कुल आंकड़ा 1178 … …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो