Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

स्व.चन्द्रशेखर सिंह चिकित्सा सम्मान सें सम्मानित हुए डॉक्टर्स, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 16वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित किया गया था कार्यक्रम…

पटना: क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा आज 9 जुलाई को द रेड वेलवेट होटल ,किदवईपुरी पटना में स्व. चन्द्रशेखर सिंह चिकित्सा सम्मान समारोह एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की 16वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। जिसमें 17 डॉक्टर्स को स्व. चन्द्रशेखर सिंह चिकित्सा सम्मान दिया गया। सभी लोगों ने स्व. चन्द्रशेखर सिंह जी के फोटो पर पुष्पांजलि किया।

कार्यक्रम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आरएन सिंह अंतराष्ट्रीय संगठन विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि  चन्द्रशेखर सिंह अपने छात्र जीवन से ही राजनीति की ओर आकर्षित थे और क्रांतिकारी जोश एवं गर्म स्वभाव वाले वाले आदर्शवादी के रूप में जाने जाते थे। कहा कि जयंती पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हमें सदैव देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। मातृभूमि ही हमारी सब कुछ है।

डॉ. सुनील कुमार सिंह, (सचिव बिहार ) क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि वे एक ऐसे ‘युवा तुर्क’नेता के रूप में सामने आए जिसने दृढ़ता, साहस एवं ईमानदारी के साथ निहित स्वार्थ के खिलाफ लड़ाई लड़ी।  चन्द्रशेखर हमेशा व्यक्तिगत राजनीति के खिलाफ रहे एवं वैचारिक तथा सामाजिक परिवर्तन की राजनीति का समर्थन किया।

डॉ.विजय शंकर सिंह ने कहा कि कुछ लोग बेहद खास होते हुये भी बेहद आम नजर आते हैं। भारतीय राजनीति में ऐसी ही एक शख्सियत थी चंद्रशेखर की। चंद्रशेखर के व्यक्तित्व मे ग्रामीण साहस, औदार्य, सरलता और आत्मविश्वास का समन्वय था।

कार्यक्रम में डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. जितेंद्र सिंह,डॉ.वीणा सिंह, डॉ. वर्षा सिंह,डॉ. सुशील सिंह, डॉ. वीपी सिंह,डॉ.लोकेश, डॉ.कामिनी सिंह,डॉ. अंशुमन सिंह, डॉ. डी. कश्यप, डॉ अमूल्य कुमार सिंह,डॉ. प्रशान्त सिंह, डॉ.अवनीश, डॉ.समरेंद्र कुमार सिंह,डॉ. सुनील सिंह, डॉ.अमर, डॉ. ममता सिंह, डॉ. रितु, डॉ. उत्तम,डॉ विवेक प्रताप सिंह, शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Related posts

महिला सशक्तिकरण पर धारावाहिक बेटी हमारी अनमोल लेकर आ रहे हैं मुजफ्फरपुर के सूरज कुमार…

Bihar Now

एक अधिवक्ता की पुत्र ने की खुदकुशी, बेगूसराय में रह कर करता था पढ़ाई, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

Top Casino Sites New Zealand

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो