Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में “जंगल” राज, नीतीश कुमार को छोड़ देनी चाहिए सत्ता, अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर गिरिराज का हमला …

पटना: बिहार में अपराध को लेकर बीजेपी  के आरोप पर शुक्रवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी बिहार को बदनाम करती है. वहीं, इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह  ने ट्वीट करते हुए पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि दारोगा और पत्रकार की हत्या हुई है.

इसे झुठलाया नहीं जा सकता है. बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा से फिरौती मांगी गई. कुछ दिन पहले बालू घाट पर सरेआम एके 47 से हत्या की गई. क्या बिहार की जनता क्राइम डेटा देखेगी ? बिहार में कहीं दंगे हो रहे हैं और अराजकता की स्थिति है.

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि ‘ऐसा लगता है कि नीतीश बाबू का मुंगेरीलाल का हसीन सपना बिहार के लिए एक दुस्वप्न बन गया है, अराजकता का राज हो गया है. हत्याओं का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया है, इंस्पेक्टर, पत्रकार और विधायक सभी जंगलराज का दंश झेल रहे हैं.’

वहीं, जारी वीडियो में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली आते हैं और विरोधी एकता की चर्चा और चिंता करते हैं. बिहार की जनता नीतीश कुमार को नहीं माफ करेगी. नीतीश कुमार का उदय ही जंगलराज को खत्म करने के लिए हुआ था. आप इसलिए सीएम की कुर्सी पर बैठे थे.

2010 तक आपने खत्म भी किया था, लेकिन आज राजधर्म भूल चुके हैं, जिसके लिए बिहार की जनता ने आपको बिहार का सीएम बनाया था, आज वो आपसे निराश है.

वहीं, 2024 चुनाव के लिए नीतीश की तैयारी पर उन्होंने कहा कि उन्हें तो सत्ता छोड़ देनी चाहिए या किसी को सौंप देनी चाहिए, लेकिन नीतीश कुमार एक दिन भी सत्ता छोड़ नहीं सकते हैं.

Related posts

EVM खराब होने को लेकर मुखिया समर्थकों का जोरदार हंगामा…

Bihar Now

“लोगों के हित में है लॉक डाउन…सोशल डिस्टेंशिंग के साथ जारी रहेगा कृषि कार्य, निर्माण गतिविधियां”

Bihar Now

दरभंगा शहर में घुसा बागमती नदी का पानी… शहर के नीचे इलाकों में घुसा पानी, लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थान की ओर जाने को विवश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो