Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नालंदा में ईंट भट्ठा संचालक की हत्या, ठेकेदार से था विवाद, अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला…

नालंदा में ईंट भट्ठा संचालक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतीपुर बाजार का है।

मृतक की पहचान पटना जिला के मनेर निवासी रघुनाथ राय केपुत्र अरुण कुमार (45) के रूप में की गई है। वह मजदूर ठेकेदार से अपने रुपये वापस लेने के लिए इस्लामपुर आया था।

इधर, सूचना मिलते पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया। पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया और इनसे पूछताछ कर रही है। हिलसा डीएसपी सुमीत कुमार भी इस्लामपुर पहुंचकर मामलें की जांच में जुट गये हैं।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि भट्ठा संचालक अरुण कुमार ने मजदूर लाने के लिए इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुजाहितपुर गांव निवासी मजदूर ठेकेदार को एडवांस के रूप में पांच लाख रुपये एडवांस दिये गये थे। मजदूर ठेकेदार ने ईंट भट्ठा संचालक को मजदूर भी नहीं भेजा और रुपये भी नहीं लौटाए।

गुरुवार को भट्ठा संचालक अपने स्कोर्पियो से रुपये मांगने के लिए मुजाहितपुर जा रहा था। गाड़ी में चालक भी था। जैतीपुर बाजार के पास उसे ठेकेदार का दोस्त मिल गया। वह भी रुपये लेने के समय वहां मौजूद था। भट्ठा संचालक ने उसे गाड़ी में बिठा लिया और इस्लामपुर की तरफ जाने लगा। गाड़ी से ही मजदूर ने अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया।

फोन करते ही वहां कई लोग पहुंच गये इसके बाद भट्ठा मालिक और ड्राइवर को गाड़ी से बाहर खींच लिया। बहस के दौरान ही अपराधियों ने लकड़ी से भट्ठा संचालक पर वारकर दिया। सिर में गहरी चोट लगते ही वह जमीन पर गिर गया और सभी अपराधी वहां से भाग निकलें। इसके बाद गाड़ी का चालक भट्ठा मालिक को इलाज के लिए ले इस्लामपुर पीएचसी ले जाने लगा। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने कहा- रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था
पुलिस ने सूचना के आधार पर जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से शव के साथ गाड़ी को जब्त कर लिया। थानेदार चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। जल्द ही मामलें का उद्भेदन कर लिया जाएगा

Related posts

देश के सभी पत्रकारों को बीमा योजना दे सरकार – जर्नलिस्ट वेलफेयर फंड

Bihar Now

मधुबनी में ATM काट कर लाखो की चोरी, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस पर DGP ने तोड़ी चुप्पी…कहा – जात, धर्म, मजहब के चश्मों से नहीं,साक्ष्य के आधार पर जानें सच्चाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो