Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

RJD का होगा विस्तार !… LJD का आज RJD में विलय, तेजस्वी यादव की मौजूदगी में होगा मर्जर

पटना : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद अब अपनी पार्टी के विस्तार को लेकर पूरी तरह से एक्शन में आ गये हैं। जी हां, केरल में पार्टी जल्द ही जमीनी स्तर पर काम करती हुई दिखेगी। इसे लेकर मास्टरप्लान तैयार भी हो गया है, जिसे अमलीजामा पहनाने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव केरल के कोझिकोड के लिए रवाना हो गये हैं।

केरल में आयोजित एक सियासी कार्यक्रम में तेजस्वी यादव शामिल होंगे, जहां वे राष्ट्रीय विस्तारीकरण कार्यक्रम के तहत विलय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे…

इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी (LJD) के नेता और पूर्व सांसद श्रेयम्स कुमार, केरल विधानसभा में पार्टी नेता, पूर्व मंत्री और कुथुपरम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक केपी मोहन सहित सभी जिलाध्यक्षों के साथ दल का विधिवत रूप से RJD में विलय होगा…

गौरतलब है कि पूर्व सांसद श्रेयम्स कुमार समाजवादी नेता एमपी विरेंद्र कुमार के सुपुत्र और मातृभूमि चैनल, मलयालम दैनिक मातृभूमि समेत अनेक पत्र-पत्रि मालिक हैं।

Related posts

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद संजय कुमार झा का पार्टी मुख्यालय में भव्य स्वागत… “नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने में संजय झा ने निभाई अहम भूमिका”…

Bihar Now

कोरोना से लड़ें बीजेपी व जेडीयू के नेता, कांग्रेस से नहीं – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, पटना के DM बनाए गए शीर्षत कपिल अशोक, चंद्रशेखर सिंह को बनाया गया मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो