Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराष्ट्रीय

BJP पर RJD का निशाना, कहा – केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर भाजपा नेता लालू जी के खिलाफ कर रहे अनर्गल बयानबाजी…

पटना  ; भाजपा सांसद रमा देवी द्वारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जी के बारे में दिए गए बयान पर घोर आपत्ति व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने आरोप लगाया है कि बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने के बाद भाजपा का पिछड़ा और और दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है और इसी बेचैनी में उसके शीर्ष नेतृत्व द्वारा लालू जी के खिलाफ अनर्गल और बेवुनियाद बयानबाजी करवाई जा रही है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद नेता ब्रजबिहारी कि हत्या के पच्चीस वर्षों बाद भाजपा सांसद द्वारा ऐसा घटिया आरोप लगाने का आखिर तात्पर्य क्या है , इसे सभीलोग भली-भांति समझ रहे हैं। ब्रजबिहारी जी की दुखद हत्या के बाद 1998 में लालू जी ने रमा देवी को पहली बार लोकसभा का टिकट देकर लोकसभा भेजा था। उस समय वे क्यों चुप रहीं।

2000 से 2005 तक वे राबड़ी जी के नेतृत्व में में राजद सरकार में कबिना मंत्री रहीं। तब लालू जी से कोई शिकायत नहीं थी । आज जातीय जनगणना का आंकड़ा प्रकाशित होने के बाद ऐसी कौन सी स्थिति आ गई कि उन्हें गलतबयानी करने को मजबूर होना पड़ा।

Related posts

Online Baccarat Win Real Money

Bihar Now

एक पीड़ित को न्याय दिलाने पैसे लेकर थाने पहुंचे मुकेश सहनी… मुकेश सहनी का आरोप बिना घूस लिए इस थाने में नहीं होता कोई काम…

Bihar Now

Best Paying Online Casino Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो