Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BPSC ने जारी किए शिक्षक परीक्षा के छह रिजल्ट; 11वीं-12वीं के भाषाई शिक्षकों की सूची देखें…

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उच्च माध्यमिक (11वीं और 12वीं कक्षा) के लिए हिंदी, अंग्रेजी, मैथिली, बंगाली, संस्कृत और उर्दू विषय के शिक्षकों का रिजल्ट जारी किया है। इनमें हिन्दी में 525, अंग्रेजी में 2323, उर्दू में 145 अभ्यर्थी को सफलता मिली है।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसी खबर में नीचे दिए लिंक से बीपीएससी के आज जारी परिणाम देख सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, मैथिली और बंगाली भाषा के सफल अध्यापकों की सूची और उन्हें आवंटित जिलों की जानकारी जारी की है।

जल्द ही अन्य विषयों के अध्यापकों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। माध्यमिक स्कूल के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट बुधवार को जारी किया जा सकता है।

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 30 मई को शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी की थी। आयोग ने 1,70, 461 पदों पर वैकेंसी निकाली थी।

इसमें टीचर पद के लिए योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। इसके बाद 24 से 26 अगस्त तक परीक्षा ली गई थी। उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षक बनने के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच-पड़ताल पहले ही हो चुकी है।

Related posts

Breaking : दरभंगा के लहेरियासराय में पलटी मारी सवारी बस, दो लोगों की मौके पर ही मौत, 5 मिनट की दूरी तय करने में पुलिस को लगी 35 मिनट !…

Bihar Now

अथर्व नाहर और आकांक्षा दुबे स्टारर फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ का भव्य फर्स्ट लुक आउट…

Bihar Now

Big Breaking: बिहार में बस परिचालन को मिली अनुमति, 1 जून से सभी ट्रांसपोर्टेशन सुविधा बहाल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो