Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पटना के होटल में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या, रुम में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…

पटना : बिहार की राजधानी पटना में स्टेशन के पास एक होटल के कमरे में महिला सिपाही शोभा कुमारी की डेड बॉडी मिली है.

शव को देखने से लग रहा है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है. पूरे कमरे में सिंदूर फैला हुआ था. हत्या के वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. कमरे से एक सरकारी पिस्टल भी बरामद हुआ है. पुलिस ने उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है.

महिला की होटल में गोली मारकर हत्या : मीनाक्षी होटल के कमरा नंबर 303 में महिला का शव बरामद हुआ है. उसके शव को देखने से लग रहा है कि उसके सिर में सटाकर गोली मारी गई है. ऐसा अंदेशा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद जता रहे हैं.

फिलहाल इस मामले में पुलिस अपनी छानबीन कर रही है. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है. जिसने गोली मारी है उसका पति गजेन्द्र कुमार बताया जा रहा है जो कि फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि मृत महिला सिपाही है जो कि पटना में सिपाही के प्रशिक्षण में शामिल होने आई थी.

जानकारी के मुताबिक शोभा के पति ने रात में ही मीनाक्षी होटल पहुंचकर कमरा बुक कराया था. सुबह-सुबह शोभा कुमारी भी होटल पहुंच गई. दोनों एक साथ कुछ देर होटल में ठहरे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई शुरू हो गई. पूरे कमरे में सिंदूर बिखरा हुआ था. ऐसा लग रहा था कि गोली मारने से पहले दोनों के बीच हाथापाई भी हुई होगी. तभी पति ने उसके सिर में पास से गोली मार दिया. घटना की जांच के लिए FSL की टीम साक्ष्य जुटा रही है.

Related posts

सीएम के गृह जिले से संवेदनहीन खबरें… लापरवाही को लेकर एक महिला क्वरंटाइन सेंटर में हुई गर्भपात, दूसरी सदर अस्पताल के खुले आसमां में दी नवजात को जन्म !…

Bihar Now

पटना में हुआ मैथिली वेब सीरीज “नून रोटी” का प्रीमियर शो, मंत्री संजय झा उपस्थित हो कर दी शुभकामनाएं…

Bihar Now

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर‌ “PK” ने खड़े किए सवाल, पूछा – अटल जी को श्रद्धांजलि देने पिछले साल क्यों नहीं गए थे ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो