Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारमनोरंजनराष्ट्रीय

अथर्व नाहर और आकांक्षा दुबे स्टारर फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ का भव्य फर्स्ट लुक आउट…

Lराकी फिल्म्स एलएलपी बैनर के तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ का फर्स्ट लुक हो गया है जो बेहद भव्य है। इसमें ससुरा बड़ा पैसा वाला 2 फेम फिल्म अभिनेता अथर्व नाहर दूल्हे के वेश में पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक इस बात की ओर इशारा करता है कि यह फिल्म समाज और सरोकारों से जुड़ी कहानी पर आधारित होने वाली है।

फिल्म के निर्माता राकेश कुमार सिंह, सह निर्माता डॉक्टर राजेन्द्र सिंह व सुदामा देवी और निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी हैं। जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट भी अनाउंस किया जाना है, लेकिन उससे पहले इस फिल्म के फर्स्ट लुक ने बॉक्स ऑफिस की धड़कनें बढ़ा दी है।

फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ में अथर्व नाहर के साथ आकांक्षा दूबे लीड रोल में हैं। अथर्व नाहर कि यह दूसरी फिल्म है जिसको लेकर वह बेहद उत्साहित है और फर्स्ट लुक आउट होने के बाद उन्होंने कहा कि यह फिल्म भी बेहद खास होगी। इसकी कहानी मुझे खूब पसंद आई थी। मैं इस फिल्म में अपना सब प्रतिशत दिया है। फिल्म के सभी कलाकार ने इस फिल्म को जीवंत करने में अपनी पूरी सहभागिता निभाई है। उम्मीद करता हूं कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तब भोजपुरी दर्शकों को पसंद आएगी।

वही फिल्म के निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी ने कहा कि यह फिल्म समाज और रिश्तो की कहानी है। इसे हमने बिग स्केल पर बनाया है। इस फिल्म में हम सबों ने एक टीम के साथ मिलकर काम किया है ताकि कहानी को हम अच्छी तरीके से दर्शकों के सामने प्रस्तुत कर सकें। फिल्म के गीत संगीत और संवाद दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। जल्दी हम इस फिल्म का ट्रेलर भी लेकर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ की शूटिंग की यूपी के आजमगढ़ के खूबसूरत लोकेशन में हुई है। फिल्म के लेखक नवीन रघुबीर झा हैं। छायांकन अशोक पांडा, नृत्य अजित गाडे व महेश आचार्य, कला इमरान का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

फ़िल्म के मुख्य कलाकार अथर्व नाहर, आकांक्षा दूबे, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, महेश आचार्य, सन्तोष श्रीवास्तव, गौरव के झा, सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, स्वीटी दत्तानी, ईला पाण्डेय, बबलू खान, रीना मौर्या, सोनिया मिश्रा, पल्लवी कोली, भानु पांडेय, शिवम सिंह , चंदन कश्यप, अमन सिंह आदि हैं। संगीतकार साजन मिश्रा हैं और गीतकार शेखर मधुर व नवीन रघुबीर झा हैं।

Related posts

हर बार पलटी मारेंगे नीतीश कुमार : JDU सांसद का बड़ा बयान,14 करोड़ जनता के हित के लिए लिया यू-टर्न

Bihar Now

खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Bihar Now

रजनीकांत पाठक ने शहीद जवानों के परिवार वालों के लिए किया ऐसा काम, सुनकर होगा गर्व

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो