Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : दरभंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जबरदस्त झड़प, मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात… कई लोग घायल, वरीय अधिकारी मौके के लिए रवाना…

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान जबरदस्त बवाल हो रहा है … जानकारी के मुताबिक, जिले के बहेड़ा थाना से चंद कदमों की दूरी पर बड़ी बाजार के पास जबरदस्त बवाल मचा हुआ है …दो पक्षों के बीच मूर्ति विसर्जन के दौरान जबरदस्त झड़प की खबरें सामने आ रही है ..

मौके वारदात पर तनाव को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल तैनात की गई है … पुलिस लगातार दोनों पक्षों को शांत कराने की कवायद में जुटी हुई है .. झड़प में कई लोगों की घायल होने की खबर है … मौका-ए-वारदात के लिए जिला मुख्यालय से वरीय अधिकारी रवाना हो चुके हैं  …

बता दें कि दरभंगा के तारसराय मुड़िया में गुरुवार को दो पक्षों में मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प हुई थी जिसके बाद डीएम और एसएसपी ने मोर्चा संभाला और आज फिर बहेड़ा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल जारी है …

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। जुलूस के दौरान छतों से ईंट-पत्थर फेंके गए। इसमें कई लोग घायल हुए हैं कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाने में जुटी है ..स्थिति फिलहाल अनियंत्रित बताया जा रहा है …विधि- व्यवस्था के लिए स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।हालांकि इस संदर्भ में कोई अधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है …

 

Related posts

चाणक्या आईएएस एकेडमी के संस्थापक सक्सेस गुरु A K Mishra द्वारा आयोजित सेमिनार में डाक्टरों ने भी दिखाई रुचि…

Bihar Now

चिराग के समर्थन में आए गिरिराज सिंह,कहा – सही बोलते हैं चिराग…NDA है एकजुट…

Bihar Now

नीतीश कुमार की पार्टी क्यों कर रही अलीगढ़ के ताले की बात? सुनकर तमतमा जाएंगे लालू-तेजस्वी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो