Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

हर बार पलटी मारेंगे नीतीश कुमार : JDU सांसद का बड़ा बयान,14 करोड़ जनता के हित के लिए लिया यू-टर्न

रोहतास : जेडीयू के सांसद महाबली सिंह ने तेजस्वी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार के 14 करोड़ जनता के हित के लिए अगर नीतीश कुमार को 10 बार भी पलटी मारना पड़े तो वो मारेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो भी निर्णय लिया है वह बिहार और बिहार की जनता के हित में और विकास के लिए निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि रोहतास जिले के डेहरी में काराकाट लोकसभा से जदयू सांसद महाबली सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर बिहार के 14 करोड़ जनता के हित और विकास के लिए अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जितनी बार भी पलटी मारनी पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं है। नीतीश कुमार ने जो निर्णय लिया है वो बिहार की जनता के विकास,शांति-सदभाव और भाईचारा के लिए निर्णय लिया है इसके लिए उन्हें जितनी बार भी पलटी मारनी पड़े तो वो मारेंगे ही। इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने बिहार की जनता के हित के लिए यह निर्णय लिया है।

उन्होंने तेजस्वी के 5 लाख नौकरी देने वाले बयान पर चुटकी लेते हुये कहा कि नौकरी देने का निर्णय मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर से होकर गुजरता है वो अधिकार सिर्फ मुख्यमंत्री के पास ही होता है इसके अलावा जिसको बाह बाही लूटनी है वो लुटे जनता सब कुछ देख रही है। वही जदयू सांसद महाबली सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा निकाले जा रहे हैं जन विश्वास यात्रा पर निशान साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी को यह अधिकार प्राप्त है चाहे वह संकल्प यात्रा हो जन यात्रा हो या विश्वास यात्रा हो।

बताते चले कि आज रोहतास जिले के डेहरी के थाना चौक स्थित वर्मा कॉम्प्लेक्स में शाहाबाद क्षेत्र के पहले विधायक रह चुके स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बुद्धन राय वर्मा के 43वें पुण्यतिथि सामरोह में काराकाट लोक सभा से जदयू सांसद महाबली सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने उक्त बातें कही। मौके पर नवीनगर विधानसभा से जदयू विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, तरारी विधानसभा के पूर्व विधायक नरेंद्र पांडे उर्फ सुनील पांडे, डिहरी से पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण सिंह यादव,पूर्व विधायक ज्योति रश्मि, लोजपा नेता राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह,राजद के वरिष्ठ नेता बुचुल सिंह यादव,कालेंद्र प्रताप वर्मा,समाजसेवी विनोद पासवान,सीमल सिंह, उमाशंकर पासवान सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि गण्यमन उपस्थित थे।

Related posts

गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से चमराही बांध पर खतरा, बांध को बचाने के लिए डीएम सहित टीम कर रहे प्रयास, महिला कर रही हैं नदी की पूजा…

Bihar Now

बिहार में 75% आरक्षण लागू, RJD ने किया स्वागत …

Bihar Now

5 गिरफ्तार, 24 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी फरार !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो