Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

तेजस्वी की जन विश्वास महारैली में जा रही बस धू धू कर जली, बाल बाल बचे कार्यकर्ता

मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक चली बस में आग लग गई। जिस कारण बस में बैठे समर्थकों में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बस आपात जन विश्वास रैली में शामिल होने के लिए जा रही है। मामला जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र का है।

बता दे कि शनिवार को जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। आज पटना में महागठबंधन के जनविश्वास रैली में शामिल होने के पश्चिम चंपारण से एक बस खुली थी। बस में कुल 54 समर्थक बैठे हुए थे। बस रात करीब 9 बजे पश्चिम चंपारण से खुली थी। रात 11 बजे बस जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियार पहुंची। तभी अचानक बस में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकलने लगी। इसी भनक चालक को नही लगी। महज कुछ ही देर में चिंगारी आग की लपटों में तब्दील हो गई। बस से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख बस में बैठे समर्थक में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। आनन फानन में सभी समर्थक बस से बाहर निकलने लगे। चालक भी बस को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। मौके पर मौजूद समर्थक और स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किए। लेकिन कोई फायदा नही हुआ। आग की लपटे बढ़ती गई। स्थानीय लोगो के द्वारा मोतीपुर थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना के आलोक पर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी मामले की जानकारी दी गई। लेकिन दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुंचे में समय लग गया। जिस कारण बस धू धू कर पूरी तरह जल गई। हालाकि कोई समर्थक को कुछ नही हुआ। सभी 54 समर्थक पूरी तरह से सुरक्षित है।

पूरे मामले पर मोतीपुर थाना अध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि पटना में रैली में शामिल होने के लिए एक बस जा रही थी। जिसमे 54 समर्थक बैठे हुए थे। अचानक बस में आग लग गई। जिस कारण बस पूरी तरह जल कर राख हो गया। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Related posts

अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की…

Bihar Now

“कंधे” पर “सु”शासन सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था ! … बेटे का शव कंधे पर ले जाने को मजबूर रहा पिता, मूकदर्शक बना रहा अस्पताल प्रबंधन, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

IAS संजीव हंस के ठिकानों पर रेड: 3 ठिकानों पर ED कर रही है छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हो रही है कार्रवाई

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो