Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में MLC फ्लैट के पास मिला युवक का शव, हाथ पैर बांध कर लटकाया मिला शव, जांच में जुटी पुलिस….

पटना में निर्माणाधीन एमएलसी आवास में शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई. युवक के दोनों हाथों को बांधकर उसके शव को बाउंड्री वॉल से लटका दिया गया था. शव की पहचान नहीं हो सकी है. आर ब्लॉक के पास निर्माणाधीन एमएलसी फ्लैट के 20 नंबर क्वार्टर के बाहर शव लटका हुआ था.

घटना की सूचना मिलने के बाद सचिवालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है. सचिवालय डीएसपी सुशील कुमार भी पहुंचे. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या की गई होगी और युवक के शव को लाकर यहां टांग दिया गया होगा. हालांकि पुलिस की जांच के बाद घटना का पता चल पाएगा और युवक की भी पहचान हो पाएगी.

Related posts

बिहार में अजीबोगरीब FIR !… गांव के सभी ब्राह्मणों पर केस, जो वहां नहीं रहते वो भी आरोपी,12 गिरफ्तार…

Bihar Now

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, भक्तिमय हुआ माहौल…

Bihar Now

दरभंगा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, जानिए क्यों हुआ हंगामा?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो