Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मधेपुरा के बीएनएमयू में सीनेट की वार्षिक बैठक आज, कार्यक्रम में पहुंचेंगे राज्यपाल

राजीव रंजन।

मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सीनेट की वार्षिक बैठक आज यानी मंगलवार को होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 बज कर 25 मिनट पर बजे राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पहुंचेंगे। 11:30 बजे बैठक प्रारंभ होगी। बताया जा रहा है कि महामहिम कुलाधिपति हेलीकॉप्टर से सहरसा पंहुंचेंगे और सहरसा से सड़क मार्ग होते हुए मधेपुरा आएंगे। इसको लेकर पूरे शहर में जगह-पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है हम लोग महामहिम के आगमन को लेकर आतुर हैं।

सीनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्राक्कलित 10.35 अरब रुपए का अनुमोदन किया जाएगा। जिसमें आंतरिक श्रोत से कुल अनुमानित आय एक अरब 83 करोड़ 76 लाख 39 हजार 181 रुपए है। जबकि सरकार से 8 अरब 51 करोड़ 92 लाख 41 हजार 806 रुपए का घाटा अनुदान अपेक्षित है।

Related posts

पटना के डाकबंगला चौराहे पर दिनदहाड़े आभूषण कारोबारी को मारी गोली… बेलगाम अपराधी, बेपरवाह सरकार, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

लालू यादव के करीबी विधायक शंभूनाथ यादव के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ ED की छापेमारी …

Bihar Now

वैशाली में भीषण हादसा, आग की लपेटे में जिंदा जली लड़की,कई घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो