Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी के जेल हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मी ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप …. जांच में जुटी पुलिस

अजय धारी सिंह

मधुबनी : जिले के बेनीपट्टी जेल के हॉस्पिटल में कार्यरत एक ड्रेसर कर्मी ने अपने कमरे में फंखा से झूल कर सुसाइड कर लिया है।

मृतक कर्मी की पहचान नवादा जिले के मनियूचक गांव के 34 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी थाना के एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर गौतम कुमार खुद वहां पहुँच कर अपने निगरानी में शव को पंखा से उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

सोमवार के दोपहर करीब 12 बजे तक जेल हॉस्पिटल में ड्यूटी कर ड्रेसर सुमन अनुमंडल अस्पताल और उपकारा के बीच स्थित अपने क्वार्टर में चला आया।

जेल से आने के बाद कर्मी सुमन कुमार ने कपड़े के सहारे पंखा से लटक कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक ने जेल से सेट अपने क्वार्टर में बैंडेज का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल के एक बंदी की तबीयत सोमवार शाम को अचानक खराब होने पर जेल के बड़ा बाबू ड्रेसर को बुलाने जब उसके क्वार्टर गए तो, ड्रेसर के कमरे का गेट खुला हुआ था और ड्रेसर का शव पंखा से झूल रहा था। बड़ा बाबू ने तुरंत इसकी सूचना जेल अधीक्षक, अधिकारियों और कर्मियों को दी।

जानकारी मिलने पर जेल अधीक्षक मोतीलाल पहले ड्रेसर के क्वार्टर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय थानाध्यक्ष, 112 नम्बर और सीडीपीओ को दी।

इसके बाद बेनीपट्टी एसएचओ गौतम कुमार पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि सुमन सोमवार को दोपहर के बाद हॉस्पिटल से ड्यूटी करके अपने क्वार्टर लौट गया था। सूत्रों की माने तो सुमन पारिवारिक कलह के कारण तनाव में रहता था। करीब एक हफ्ते पहले उसकी पत्नी और बच्चे भी यहां आए हुए थे।

चार पांच दिन रहने के बाद ड्रेसर सुमन जब ड्यूटी पर थे तो उसकी पत्नी बच्चों को लेकर चली गई। घटना के बाद कर्मी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। उधर, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बेनीपट्टी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है लेकिन सही बात जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। वहीं स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चा हों रही है।

Related posts

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े लाखों की लूट, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बेहतर ट्रैफिक सिस्टम के लिए दरभंगा में लगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट – प्रो. विनोद चौधरी…

Bihar Now

रोटी नमक और हरी मिर्च के जायके के साथ गांव की धरती को DGP ने किया नमन,कहा – अद्भूत है बिहार का ये गांव, देशभर के लोगों को यहां के लोगों से लेनी चाहिए सीख ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो