Bihar Now
BREAKING NEWS
अंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मधेपुरा के पॉश इलाके में संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

राजीव रंजन।

मधेपुरा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 में गुरुवार की रात्रि में एक शख्स की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिस जगह शख्स की शव मिली है, वह एक पॉश इलाका है।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान गुलजारबाग, वार्ड नंबर 20 निवासी विमल साह के रूप में हुई है। बताया जाता है

कि मृतक विमल साह लगभग 10 साल से गुलजारबाग मुहल्ला में ही भाड़े का घर लेकर लकड़ी के जलावन का खरीद-बिक्री का काम करता था और उसके परिवार के सभी लोग उनके ससुराल मुरलीगंज में रहते हैं।

गुरुवार की रात भाड़े वाले घर से दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। जिसके बाद वहां पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना सदर थाने को पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। इधर परिजनों ने विमल साह की हत्या की आशंका जताई है। बड़े भाई जयनारायण साह ने बताया कि विमल साह की हत्या की गई। उनके गर्दन पर गहरे जख्म के निशान हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार की शाम किसी दूसरे आदमी से पता चला कि उनके भाई की हत्या कर दी गई है।

इसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और थाना को फोन कर सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि उनका भाई लकड़ी का कारोबार करता था। उसके साथ में हमेशा कुछ रुपए रहता था। उन्होंने आंशका जताई कि रुपए छिनने के क्रम में ही उनकी हत्या की गई है।

शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि दो दिन पूर्व उसकी हत्या की गई है। इधर मामले को लेकर हेडक्वाटर डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि गुलजारबाग मुहल्ला में विमल साह नाम के एक व्यक्ति का शव मिला है।

एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जाँच की है। डॉग स्क्वाड भी मंगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है।

Related posts

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अस्पताल परिसर, एक महिला सहित दो लोग घायल.. PMCH परिसर पहुंची कई थानों की पुलिस…

Bihar Now

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने किशोर‌ को‌ मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो