Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

4 बच्चों के साथ मां ने खाया जहर, पति से विवाद के बाद उठाई कदम…

 राजीव रंजन ,मधेपुरा

मधेपुरा : पारिवारिक विवाद में 30 वर्षीय महिला ने अपने चार छोटे छोटे बच्चे को खिलाई जहर,खुद भी जहर खाकर की आत्महत्या करने का प्रयास, आनन फानन में परिजन समेत ग्रामीणों ने भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज,जहां सभी की नाजुक स्थिति देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर मधेपुरा किया रेफर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल गांव का है मामला।

बता दें कि मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के परवा नावटोल गांव वार्ड नंबर -4 में सीमा देवी 30 वर्षीय महिला ने अपने पति से लड़ाई करने के बाद गुस्से में आकर जहर खाली साथ ही दो पुत्र दो पुत्री को भी जहर खिला दी मौके पर सभी हो गए

बेहोश परिवार में मचा कोहराम आनन -फानन में ग्रामीणों ने चार बच्चे एवं बच्ची की मां को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में भर्ती कराया जहां प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए आयांश कुमार तीन वर्षीय बच्चे प्रिया कुमारी 7 वर्षीय लड़की दिव्यांशु कुमार 4 वर्षीय लड़का पल्लवी कुमारी 5 वर्षीय लड़की सहित सीमा देवी 30 वर्षीय महिला को एंबुलेंस के सहारे मधेपुरा सदर अस्पताल बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया मधेपुरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चार छोटे बच्चों सहित बच्ची के मां सीमा देवी को भर्ती किया गया जहां पारामेडिकल के स्टाफ सहित सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा सभी की गहन चिकित्सा की जा रही है ।

 

Related posts

List Of Australian Deposit Casino Pokies

Bihar Now

पटना के जेपी गंगा पथ के नीचे दो छात्र नहाने पहुंचे, सेल्फी के चक्कर में एक की मौत

Bihar Now

शराबबंदी पर नीतीश के “हम” ने उठाए सवाल… जहरीली शराबकांड के जिलों के SP पर दर्ज हो हत्या का मामला !..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो