Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सदन में फिर नीतीश-तेजस्वी की इशारों-इशारों में हुई बात, सियासी मायने क्या ?…

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच इशारों ही इशारों में बात हुई थी।

इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर से यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर इसके सियासी मायने क्या हैं ? लेकिन इसी बीच चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान भी दोनों चाचा-भतीजा एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे…

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में पहले से मौजूद थे और तेजस्वी यादव लेट से विधानसभा पहुंचे थे। तेजस्वी यादव जब विधानसभा पहुंचे तो उस वक्त सदन में तक़रांकित प्रश्न चल रहा था। इसी बीच तेजस्वी अपनी जगह पर आकर बैठे थे, उस के कुछ देर बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी की नज़रें टकराई तो CM ने हाथों से इशारा करते हुए तेजस्वी से पूछा कहा था कहा थे ?

तेजस्वी आज काले कुर्ता में सदन पहुंचे थे, जैकेट नहीं पहने थे। एक दिन पहले ही जैकेट पहनने पर नीतीश ने टोका था। आज तेजस्वी ने हाथों से इशारा करते हुए जवाब दिया कि वह कही और से आये और रांची जाना है इस वजह से लेट हुआ…

बता दें कि हेमंत सोरेन का आज शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें लालू-तेजस्वी को भी निमंत्रण मिला है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश को बताया कि रांची भी जाना है, उधर की तैयारी की वजह से लेट आये।
..इससे पहले बुधवार को भी सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच इशारों ही इशारों में बात हुई थी। जिसके बाद बिहार की सियासत में कयासों का बाजार गर्म हो गया था।

तेजस्वी ने सामने से आकर कयासों को हवा देते हुए कहा था कि वह नीतीश कुमार का व्यक्तिगत तौर पर बहुत इज्जत करते हैं और बाकी बिहार की जनता समझ रही है।

Related posts

21 दिसंबर को बिहार बंद का आरजेडी ने किया आह्वान !

Bihar Now

राजद के एक कार्यक्रम में एक ही माला से सभी को किया सम्मानित, आरजेडी नेता ने कहा कि हमलोगों को नहीं होगा कोरोना…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में रहस्यमय ढंग से बैंक मैनेजर गायब, मचा हड़कंप… थाना में दर्ज हुआ केस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो