Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में दिखने लगा बेहतर पुलिसिंग का असर !… पटना में एनकाउंटर,दो अपराधी ढेर, एक दारोगा को लगी गोली, हालत नाज़ुक…

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और बदमाशों को बीच 7 जनवरी, सोमवार की रात मुठभेड़ हो गई. जिले के गौरीचक थाने के 2019 बैच के दरोगा विवेक अपराधियों का पीछा करने के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. गौरीचक पुलिस टीम फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.

पुलिस के अनुसार, चार संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में एसआई (SI) विवेक को गोली लग गई. उन्हें तुरंत इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस की तत्परता से मौके पर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 4 अन्य अपराधी भागने में सफल रहे. फुलवारी शरीफ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार अपराधियों की तलाश जारी है.

Related posts

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया नोटिस, उपद्रव करने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी आजीवन रेलवे में नौकरी…

Bihar Now

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: आज से जिले में खिलायी जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली…

Bihar Now

“जन जन की ओर बढ़ते कदम”… बिहार पुलिस की खास मुहिम, जनता व पुलिसकर्मियों को DGP का संदेश !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो