Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू-नीतीश के शासनकाल पर जबरदस्त प्रहार !… “बिहार में स्टील, टीवी, सीमेंट कुछ भी नहीं बनता, सिर्फ नौजवान लड़कों को बनाया जा रहा मजदूर”

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश के 35 साल के शासन का विश्लेषण करते हुए कहा कि बिहार में स्टील, टीवी, सीमेंट आदि नहीं बनता है। बिहार में सिर्फ एक चीज बन रही है, हमारे नौजवान लड़कों को मजदूर बनाया जा रहा है।

हमारे राज्य में स्टील या सीमेंट की फैक्ट्री नहीं है, इसलिए हमारे युवाओं को दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करनी पड़ती है। हमारे राज्य के युवा दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू-नीतीश ने मिलकर पूरे समाज को अनपढ़ बना दिया है। इसका नतीजा यह है कि हमारे सारे बच्चे मजदूर ही बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश के राज में ज्यादा फर्क नहीं है। लालू जी के राज में अपराधी जनता को परेशान करते थे और नीतीश कुमार भाजपा के राज में अधिकारी जनता को परेशान करते हैं।

नीतीश कुमार के अफसर राज का आलम यह है कि आम लोगों को चाहे जमीन संबंधी कोई काम करवाना हो या जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो, अधिकारी बिना रिश्वत लिए काम नहीं करते।

Related posts

पप्पू यादव के डॉक्टरों के खिलाफ बयान से मच गया बवाल, भड़का आईएमए और फोर्डा, लोकसभा स्पीकर से कार्रवाई की मांग

Bihar Now

Pokies Sites In New Zealand Free No Download

Bihar Now

दरभंगा AIIMS के सांकेतिक शिलान्यास करने से रोका जिला प्रशासन, ADM को सौंपा गया ज्ञापन और शिलान्यास के लिए घर-घर से लाए गए ईंट…MSU का आह्वान, अब गांव गांव जाकर करेंगे आमजन को जागरूक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो