Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में JDU नेता को भून डाला, घर से चंद कदमों की दूरी पर पर मर्डर, उपमुखिया भी थे मृतक नेता…

बिहार के गया में जदयू नेता महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के चिरैला पंचायत की है। जदयू नेता मिश्रा इस पंचायत के उपमुखिया थे। घटना रात करीब 10 बजे उनके घर से 500 मीटर दूर की है।

जानकारी के अनुसार जिस समय घटना हुई, उस समय महेश मिश्रा किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान अपराधियों ने घात लगाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें हाॅस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया था।

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी रवि प्रकाश और बेलागंज के थानाध्यक्ष अरविंद किशोर समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए मगध मेडिकल भेजा है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि महेश मिश्रा का लंबे समय से गोतिया से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बुधवार रात को आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने परिजनों की निशानदेही के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Related posts

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने डाला वोट, लोगों से NDA को वोट देने की अपील की..

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में बढ़ा 25 मई तक लॉकडाउन, सीएम नीतीश ने किया ऐलान…

Bihar Now

कहां है पटना पुलिस, एक बार फिर दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की वारदात को दी अंजाम

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो