Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना में 4 मंजिला अपार्टमेंट में लगी आगः सीढ़ी लगाकर फ्लैट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, 6 दमकल वाहन आग बुझाने में जुटी

पटना में शनिवार शाम को अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड में नीलकंठ पथ पर स्थित एक अपार्टमेंट में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन दल आग पर काब पाने में जट गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही अगमकुआं थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अगमकुआं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ‘आग बुझाने का काम जारी है।’

आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल सभी का ध्यान आग को नियंत्रित करने पर केंद्रित है।’

Related posts

Breaking: कोरोना निगेटिव होकर वापस घर लौटने पर ढ़ोल नगारे के साथ हुई स्वागत मामले में बीजेपी नेता सहित 15 नामजद के साथ 30 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज..

Bihar Now

Betway Live Casino Australia

Bihar Now

Casinos In Toronto New Zealand

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो