Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी फ्लाइट, तभी चौंधिया गई पायलट की आंखें, वजह भी जान लें

राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। पुणे से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-653 लैंडिंग के दौरान लेजर लाइट की चपेट में आ गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने डीजे की लेजर लाइट विमान पर मारी, जिससे पायलट की आंखें चौंधिया गईं और विमान का संतुलन बिगड़ गया। पायलट की सतर्कता से विमान सुरक्षित लैंड हो गया। एयरपोर्ट और फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

फ्लाइट संख्या 6E-653 पुणे से पटना आ रही थी। शाम करीब 6:30 बजे लैंड करने वाली थी। तभी किसी अनजान व्यक्ति ने विमान पर लेजर लाइट मारी। ये लेजर लाइट पायलट की आंख पर पड़ी। इससे पायलट को कुछ देर के लिए देखने में परेशानी हुई और विमान का संतुलन बिगड़ गया। पायलट ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्होंने अपनी सूझबूझ से विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया। इस घटना से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लेजर लाइट कहां से आई और किसने मारी।

एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने बताया कि लेजर लाइट की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। वायरलेस से एयरपोर्ट थाना और फुलवारी शरीफ थाना को सूचना दी गई। दोनों थानों की पुलिस टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि लेजर लाइट कहां से और किसने दिखाई। लेजर लाइट विमानों के लिए खतरनाक होती है। इससे पायलट का ध्यान भटक सकता है। लेजर लाइट विमान संचालन के दौरान गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।

जिस विमान पर लेजर लाइट मारी गई थी, उसे पटना में लैंडिंग के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है और दोषी को ढूंढ रही है। दर्सल, आजकल शादी, पार्टी, मेला और उत्सवों में लेजर लाइट का इस्तेमाल खूब हो रहा। इन लेजर लाइट की रोशनी बहुत दूर तक जाती है। एयरपोर्ट के आसपास लेजर लाइट से विमानों पर इनका फोकस पड़ सकता है। इससे एविएशन सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है। पायलट का ध्यान भटकने के चलते विमान क्रैश भी हो सकता है। अगर, कोई व्यक्ति उड़ते विमान पर लेजर लाइट चमकाता है, तो उसे जेल भी हो सकती है।

Related posts

No Deposit Casino Bonus With No Max Cash Australia

Bihar Now

बिहारी फर्स्ट ,वोट फर्स्ट पहले वोट की खुशी में काफी उत्साहित दिखे मतदाता..

Bihar Now

Breaking : सुबह सुबह जमीनी विवाद में जमकर फायरिंग, रोड़ेबाजी….हथियार के बल पर जबरन घर बनाने का आरोप…उग्र प्रदर्शन जारी.. क्या कर रही पुलिस ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो