Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी की पहली बिहार यात्रा, पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल सहित कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास…

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “आपरेशन सिंदूर” के बाद पहली बार पटना और विक्रमगंज आ रहे हैं, इसलिए जनता में विशेष उत्साह है।

चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी की कल से शुरू होने वाली दो दिवसीय (29 और 30 मई ) बिहार यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि 50 हजार करोड़ की 16 से अधिक विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यस का भव्य कार्यक्रम इस राज्य के प्रति उनके विशेष लगाव और पूर्वी राज्यों को विकास की मुख्यधारा में लाने के संकल्प का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के पांच महीने में प्रधानमंत्री का चौथी बार बिहार आना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और नेतृत्व के प्रति उनके विश्वास का संकेत भी है।
उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार बिहार के तेज विकास की पक्की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के प्रयास से और उनकी प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार के 20 जिलों में सड़क-पुल की 367.94 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति दी। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में 103 नये पुल और 5 नयी ग्रामीण सड़कें बनेंगी।

इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी मौलिक सुविधाओं तक गांवों की पहुँच आसान होगी ।
श्री चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी औरंगाबाद जिले के नबीनगर में 29947.91 करोड़ की लागत के थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे, उससे बिहार को 1500 मेगावाट बिजली मिलेगी। यह एनटीपीसी का देश में दूसरा सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन संयंत्र होगा।

Related posts

आक्रोशित लोगों ने किया NH 31 जाम, पुलिस के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

आस्था के सैलाब में डूबे लोग, डूबते हुए सूर्य को अर्पण किया गया अर्घ्य…

Bihar Now

मौत की तफ्तीश LIVE…Bihar की ऐसी अनोखी तफ्तीश नहीं देखी होगी आपने !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो