Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BJP के पूर्व मुखर व संवेदनशील प्रवक्ता ने की घर वापसी, थामा “हाथ”… रेप पीड़िता की मौत पर भड़के थे असित, बीजेपी पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया था सवाल !…

बीजेपी का दामन छोड़ असित नाथ तिवारी ने मंगलवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। सदाकत आश्रम में कांग्रेस के बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मुजफ्फरपुर रेप कांड में पीड़िता को न्याय को लेकर बीजेपी छोड़ने की बात कही..

उन्होंने कहा कि उस बच्ची को बचाया जा सकता था। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री दावा करते हैं कि वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल बनेगा। एशिया के किसी भी अस्पताल में इतना बेड नहीं है। इसके बावजूद यह हालत है कि जिस बच्ची का पेट फाड़ा गया, उसका इलाज इस अस्पताल में नहीं हो सका।

असित नाथ के मुताबिक दिलीप जायसवाल से कहा था कि ‘इस बच्ची के लिए एक फोन कर दीजिए ताकि उसकी जान बच जाए। लेकिन, उनका जवाब आया कि बिहार में अस्पताल के बाहर कई लोग रहते हैं, किस-किस के लिए फोन करें। फिर कहा कि यह जनरल केस नहीं है। इसमें दलित बच्ची के साथ बहुत ही नृशंस तरीके से बलात्कार किया गया है।

फिर उन्होंने कहा कि आप पत्रकार नहीं है। इस पूरे चर्चा के दौरान कोल्ड कॉफी पी जा रही थी। मजाक बनाया जा रहा था। किसी की कोई संवेदनशीलता नहीं दिखी। पोस्ट डिलीट करने की धमकी दी गई थी।कहा गया कि मेरे ऊपर एक्शन लिया जाएगा। लेकिन, मैंने अपना इस्तीफा खुद उन्हें सौंप दिया। इस बच्ची के हत्यारे हम सभी हैं। इस सरकार के नाकामी ने उसे मारा है।’

Related posts

के के पाठक को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा – काम करने मन नहीं हुआ,तो दे दिया इस्तीफा… के के पाठक ने दे दिया इस्तीफा ? …

Bihar Now

हत्या के विरोध में सत्तारुढ़ के सहयोगी दल के पूर्व विधायक सड़क पर उतरे, कर रहे विरोध प्रर्दशन…

Bihar Now

हे बिहार के मुख्यमंत्री और NDA के कर्णधारों !… भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव का जबरदस्त तंज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो