Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में एक और मर्डर, बालू कारोबारी रमाकांत की हुई हत्या, “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

पटना जिले में इन दिनों बेखौफ अपराधियों का राज पूरी तरह से कायम हो चुका है एक तरफ जहां प्रशासन अपराध पर लगाम लगाने के लिए लाख कोशिश कर रही है इसके बावजूद भी अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते दिख रहे हैं ताजा मामला पटना के पालीगंज अनुमंडल की रानीतालाब थानाक्षेत्र के धाना गांव का है जहां अपने घर के बाहर बगीचे में टहल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधी में गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतक व्यक्ति की पहचान रामाकांत यादव के रूप में बताई जा रही है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस अपराधियों की धर पकड़ में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक रामाकांत यादव शाम को अपने घर के बाहर बगीचे में टहल रहे थे तभी कुछ अपराधी आते हैं अचानक के रामाकांत यादव के ऊपर फायरिंग करने लगते हैं जिसमें गोली रामाकांत यादव के शरीर में लगती है जिसके बाद वो जमीन पर गिर जाते है। और अपराधी मौके से फरार हो जाता है घायल अवस्था में घायल के परिवार के लोग बिहटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराते हैं जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रामाकांत यादव पिछले कई सालों से बालू के कारोबार से जुड़े हुए हैं हालांकि हत्या का पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं होशक है।इधर घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।
इधर मृतक के भतीजा सह मुखिया राहुल कुमार का कहना है कि 15 साल पूर्व भी मेरे पिताजी उमाकांत यादव की भी गोली मार का हत्या कर दी गई थी।

घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि धाना गांव में रामाकांत यादव को गोली मारी गई है फिलहाल परिजन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां अभी सूचना मिली की उनकी मौत हो चुकी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार अपराधियों की धर पकड़ में पुलिस की टीम लग गई है।

Related posts

आरा में वोट देने मतदान केंद्र पर पहुंचे 83 साल के बुजुर्ग, कहा – नहीं मिली घर वोट देने की सुविधा

Bihar Now

पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बिहार सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की मिली धमकी, दिल्ली से बिहार तक मचा हडकंप !…

Bihar Now

विपक्षी दलों की बैठक पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, पहले गोबर और गंगा जल से प्रायश्चित करें नीतीश …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो