Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर सहमा सीतामढ़ी, व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली… मौका-ए-वारदात के लिए रवाना हुए SP …

बिहार में बढ़ते अपराधों के बीच बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां अपराधियों ने फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है… जिले के सोनबरसा थाना इलाके में अपराधियों ने एक चावल कारोबारी को गोली मार दी है, इसके बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया है …

कारोबारी सोनेलाल महतो दुकान बंद कर घर लौट रहा था, उसी वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया है .. घटना तकरीबन 9:30 बजे रात यानी कुछ देर पहले की बताई जा रही है … गोली लगने से घायल कारोबारी को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं, …

मौका-ए-वारदात के लिए सीतामढ़ी SP रवाना हो चुके हैं … एसपी ने बिहार नाउ से फोन पर बात करते घटना की पुष्टि की है … साथ ही उन्होंने बताया कि कारोबारी सोनेलाल महतो को गोली मारी गई है, हमारे संबंधित थाना के SHO घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और हम भी रास्ते में हैं… शुरुआती जांच के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि पैसे की लेन देन की वजह से घटना को अंजाम दिया गया है.. लेकिन अभी ये बहुत ही प्रारंभिक जांच है… इसलिए पूरी जांच होने के बाद ही सच सामने आ पाएगा …

Related posts

Play For Fun Top Australian Pokies

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान, कहा- बिहार में जज, DM, SP, दारोगा सब पीते हैं शराब लेकिन सिर्फ गरीबों को भेजा जाता है जेल…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 15 लाख के चोरी मामले का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो