Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

जमीन विवाद के मामलों में आएगी कमी, विजय सिन्हा बोले- 31 मार्च तक निपटाएं परिमार्जन के 40 लाख आवेदन…

पटना: बिहार सरकार राज्य में जमीन विवाद को कम करने और करीब 40 लाख परिमार्जन आवेदनों के निपटारे को लेकर गंभीर है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार जमीन संबंधी समस्याओं को जड़ से खत्म करने लिए प्रयासरत है। इसे लेकर उन्होंने राजस्व कर्मचारियों और अंचलाधिकारियों (सीओ) को 31 मार्च तक का समय दिया है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की मांगों पर सरकार विचार रही है। हाल ही में हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों के ग्रेड पे और अन्य आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग कर सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि प्रधान सचिव सीके अनिल और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत के सकारात्मक परिणाम सोमवार तक सामने आने की उम्मीद है

विजय सिन्हा ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे 31 मार्च तक निर्धारित विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग दें। अभी सबसे बड़ा लक्ष्य 40 लाख परिमार्जन आवेदनों का निपटारा करना है। इससे किसानों के रजिस्ट्रेशन और भूमि सर्वेक्षण में काफी मदद मिलेगी

Related posts

JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए उपेंद्र कुशवाहा… नीतीश कुमार का एलान..

Bihar Now

NEET RE- Exam 2026 को लेकर एक्शन मोड में सम्राट सरकार !… कदाचार-मुक्त परीक्षा के लिए वायु सेना से लेकर पुलिस तक की मुस्तैदी …

Bihar Now

प्रख्यात डॉक्टर डॉ.आमोद कुमार झा को मिला “स्वास्थ्य सेवा” सम्मान, चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो