Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव…

पटना : पटना में चाणक्य लॉ कॉलेज के एलएलएम फाइनल ईयर के छात्र मयंक राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है. छात्र रांची के खलाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था…

मिली खबरों के मुताबिक मंगलवार को मयंक राज का शव अपने हॉस्टल के कमरे में लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल कर्मियों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारकर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोपहर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया…

सूचना पर जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली. प्रारंभिक जांच में कमरे से एक लेटर, मोबाइल फोन, आईपैड और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. पुलिस इन सभी सामग्रियों को जब्त कर जांच कर रही है…

जक्कनपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. सुसाइड नोट की सत्यता की भी जांच होगी और परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शव परिजनों को सुपुर्द किया जा चुका है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है…

Related posts

चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर ( SIR) का जारी आंकड़ा पूर्ण रूप से अविश्वसनीय…

Bihar Now

शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, बम बम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल…

Bihar Now

NDA को लालू की खुली चुनौती !… “हमारे रहते BJP नहीं बना पाएगी बिहार में सरकार”… JDU ने कहा – 2025 से 30, फिर से नीतीश !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो