Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : बिहार सरकार ने सेना से मांगी मदद, सूबे में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए मांगी मदद…

इस वक्त की बड़ी खबर कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार सरकार गंभीर है ..कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए बिहार सरकार ने सेना से मदद मांगी है.. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बयान देते हुए कहा है कि मैंने 50 डॉक्टर देने की मांग सेना से की है ताकि बिहटा का अस्पताल चालू करवा सकें…

बता दें कि बिहार में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है.. बिहार सरकार के गृह विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद कोरोना पॉजिटिव हो गये उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें तत्काल एम्स में भर्ती कराया गया है ।.. .

वही राज्य के वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ भी संक्रमित हो गये हैं और उनका भी इलाज चल रहा है बात यही तक नहीं रही है ।कोरोना संक्रमित पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय, हाजीपुर के वरिष्ठ लेखा परीक्षक राजेश सिन्हा की हालत गंभीर बनी हुई है। पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर के वरिष्ठ मण्डल लेखा परीक्षा दीपक कुमार की भी हालत नाजुक है। वे समस्तीपुर रेल मंडल अस्पताल में भर्ती हैं। PMCH के प्रिंसिपल विद्यापति चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
वही एनएमसीएच के दो विभाग के विभागाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
वैशाली का सिविल सर्जन सहित 48 डाँ कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं ।
वही बिहार कोरोना ग्रोथ रेट में महाराष्ट्र, केरल ,पंजाब,यूपी को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गया है ।अस्पताल की बात करे तो एम्स सहित पटना के किसी भी अस्पताल में बेड खाली नहीं होने की बातें साााा आ रही हैै..

Related posts

सक्षम बिहार, स्वाबलंबी बिहार के लिए लाएंगे सात निश्चय पार्ट 2 – नीतीश कुमार

Bihar Now

Crowne Casino Melbourne

Bihar Now

तमंचे की नोक पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो