Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराष्ट्रीय

Breaking : दरभंगा में डूबने से 2 बच्चों की मौत, एक इलाजरत…खेलने के दौरान हुआ हादसा… पीड़ित परिजन के साथ अस्पताल में डटे रहे स्थानीय विधायक विनय चौधरी…

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां पोखरी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है और एक इलाजरत है.. दरभंगा के बेनीपुर के पोहद्दी गांव के सहनी टोला में स्थित रघु पोखर में ये हादसा हुआ है..

डूबने से दो बच्चों की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौतें हो गई, एक इलाजरत है.. वहीं तीन बच्चों को ग्रामिणों ने पोखर से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.. सरोज नायक ,पिता- शिवकुमार नायक उम्र -18 वर्ष
पुरषोत्तम साफी ,पिता- राजेंद्र साफी ,उम्र -16 वर्ष , इन दोनों बच्चे की मौत हो गयी.. जबकि – भवेश सहनी , पिता- उमेश सहनी उम्र -16वर्ष DMCH में इलाजरत है ..

कुल 6 बच्चे बेनीपुर के पोहद्दी गांव के सहनी टोला स्थित रघु पोखर में रखे नाव पर जलक्रीड़ा कर रहे थे जिसमें नाव बीच पोखर में डूब गई जिसमें ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से 4 बच्चे को जीवित अवस्था मे निकाला गया और 2 बच्चे की मौत हो गयी एक इलाजरत है ।

घटना की सूचना मिलते ही बेनीपुर के जेडीयू विधायक विनय चौधरी आनन फानन में डीएमसीएच अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिजन के साथ घंटों डटे रहे.. इसके साथ ही विधायक विनय चौधरी ने डीएम से फोन पर बातें कर मृतक के परिजन सहित इलाजरत बच्चे के परिजन को हर संभव सरकार सुविधा व लाभ देने का आग्रह किया..

इसके बाद विधायक अब घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.. साथ ही उन्होंने हर संभव पीड़ित परिवार को मदद करने का आश्वासन दिया है…

 

Related posts

पटना के मोकामा में फिर फायरिंग, इलाके में दहशत… जिसको मदद करने पहुंचे, उसके घर पर फायरिंग… आमने-सामने अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग ?…

Bihar Now

7 दिवसीय मिथिलाक्षर प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ, “मिथिलाक्षर में भी रोजगार की प्रबल संभावनाएं” ..

Bihar Now

दरभंगा : मृतक राहुल झा के परिजन से ऑल इंडिया ब्राहमण फेडरेशन की टीम ने की मुलाकात, किया आर्थिक मदद… न्याय दिलवाने के लिए हर संभव मदद का दिया आश्वासन….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो