Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : शराब के नशे में सरकारी आवास से गिरफ्तार BDO निलंबित, दरभंगा DM ने की कार्रवाई…

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां शराब के नशे में सरकारी आवास से गिरफ्तार BDO को निलंबित कर दिया गया है… दरभंगा डीएम त्यागराजन एस एम ने कार्रवाई करते हुए कुशेश्वरस्थान के BDO अखिलेश प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है…

जानकारी के मुताबिक, डीएम ने शराब के नशे में सरकारी आवास से हुई बीडीओ की गिरफ्तारी को जांच में सही पाते हुए ये कार्रवाई की है…..

बता दें कि डीएम दरभंगा को 19 अप्रैल शाम को सरकारी आवास में आरोपी BDO की शराब पीने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद डीएम ने टीम गठित कर छापेमारी का आदेश दिया था..इस दौरान BDO अखिलेश प्रताप सिंह रंगे हाथ शराब की नशे में पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे.. हालांकि पुलिस ने थाने से ही उनको छोड़ दिया..

लेकिन मीडिया में इस मामले को आने के बाद डीएम ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और जांच के आदेश दिए.. जिसके जांच की रिपोर्ट के मुताबिक वो नशे में पाए गए..जिस संदर्भ में डीएम ने कार्रवाई करते हुए आज सस्पेंड कर दिया…

राजू सिंह बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

सदन में गूंजते रहे “हर हर महादेव” व “जय श्री राम” के नारे… कार्यवाही के दौरान होता रहा हनुमान चालीसा पाठ…

Bihar Now

नरेंद्र मोदी के विदाई की तैयारी करवाना है, लौटते ही विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होना है.. दिल्ली रवाना होते हुए बोले लालू यादव…

Bihar Now

RJD ने चौधरी चरण सिंह , नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत-रत्न दिए जाने का किया स्वातगत, लोहिया और कांशीराम को भी भारत-रत्न देने की मांग…

Bihar Now