मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कच्ची दरगाह-बिदुुपुर पुल के राघोपुर तक के हिस्से का उद्घाटन किए। इस ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के तहत छह लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है।
पुल की कुल लंबाई 9.76 कुिमी है तथा पहुंच पथ 10 किमी लंबा है। वर्तमान में पटना से राघोपुर 4.57 किमी के हिस्से का काम पूरा हो चुका है। नीतीश कुमार ने 23 अगस्त 2015 को राजधानी स्थित अधिवेशन भवन से इस पुल का शिलान्यास किया था।
इस परियोजना का निर्माण कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाना है। पहला चरण कच्ची दरगाह (एनएच-31) से वैशाली के राघोपुर दियारा तक का है, जिसका लोकार्पण आज नीतीश कुमार ने किया है.. अब पटना से राघोपुर की दूरी चंद मिनटों की हो गई है…
दूसरा चरण हाजीपुर-महनार पथ (एनएच-122 बी) से चकसिकंदर (एनएच 322) तक तथा तीसरा चरण राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ तक का है।
एनएच-31 से आरंभ होकर एनएच-322 तकयह छह लेन पुल पटना-बख्तियारपुर फोर लेन बाईपास (एनएच-31) से आरंभ होकर वैशाली के चकसिकंदर (एनएच-32) पर खत्म हो रहा।
इस प्रोजेक्ट की लागत 4988.40 करोड़ रुपये है। इसमें भू-अर्जन एवं पुनर्स्थापन के लिए 696.60 करोड़ तथा परियोजना व्यय 4291.80 करोड़ रुपए है। इस पुल का निर्माण एलएंडटी द्वारा कराया जा रहा।
