Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

BJP विधायक के भतीजे की दिनदहाड़े हत्या, घर से थोड़ी दूर मारी गोली… मृतक मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड का था आरोपी…

कटिहार में कोढ़ा से भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजे नीरज पासवान की हत्या हो गई है। गोली आंख और सीने में लगी है। बुधवार की सुबह दो बदमाशों ने नीरज को घर से कुछ दूरी पर ही गोली मार दी। इस मामले में लोगों ने दो बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

गोली लगने के बाद इलाज के लिए नीरज को आनन-फानन में कटिहार मेडिकल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना संग्राम चौक के पास की है।

मृतक नीरज पासवान की भी आपराधिक छवि थी और वह पूर्व मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड में आरोपी था जो कि हाल ही में जेल से छूटकर बाहर निकाला था।

नीरज पासवान को नगर थाना क्षेत्र के संग्राम संघ चौक के ड्राइवर टोला के पास गोली मारी गई है। घर से ही निकलते ही पहले से घात लगाए शातिर अपराधी ने नीरज को गोली मारी है। गोली सीने और आंख में लगी।

Related posts

उचक्के ने डिक्की तोड़ उड़ाए डेढ़ लाख रुपए

Bihar Now

MLC के घर चोरी का मामला : 10 दिन बाद भी पटना पुलिस के हाथ खाली, लॉ एंड ऑर्डर पर उठा सवाल…

Bihar Now

चुनाव आयोग ने ट्रांसफर पर बिहार सरकार को क्यों चेताया? इन पदों के लिए अनुमति लेने की कही बात

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो