Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BJP-JDU में रार, ‘घर में वार !… जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय मंत्री RCP सिंह पर खड़े किए सवाल ?..

बिहार NDA में तकरार के बीच यूपी चुनाव में बीजेपी – जेडीयू अब सामने है.. यूपी चुनाव में बीजेपी से सीटों पर समझौता नहीं होने से नाराज जेडीयू अब 26 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी पार्टी के केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह पर सवाल खड़े कर दिए हैं..

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कैंडिडेट लिस्ट जारी होने में देरी का ठीकरा आरसीपी सिंह के माथे पर फोड़ दिया.

ललन सिंह ने आज दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान यह खुलकर कहा कि आरसीपी सिंह की वजह से हमें उम्मीदवारों की सूची जारी करने में देरी हुई. आरसीपी सिंह लगातार भरोसा देते रहे कि बीजेपी से गठबंधन हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. केसी त्यागी लगातार गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से बात की, लेकिन बात नहीं बनी.https://youtu.be/8CAa0R2Ho_k

 

बता दें कि जनता दल यूनाइटेड ने उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज दिल्ली में 26 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इसके साथ ही यह तय हो गया है कि यूपी में बिहार का एनडीए गठबंधन नहीं चल पाएगा.

ललन सिंह ने यह भी कहा कि बीजेपी के साथ न होने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. ललन सिंह ने यह भी कहा कि अगर बीजेपी पहले बता देती कि वह गठबंधन के मूड में नहीं है तो हम और सीटों पर उतरते. अभी हम 51 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. अगर पहले क्लियर रहता तो 100 से भी ज्यादा सीटों पर लड़ते.
­

Related posts

Big Breaking: मुजफ्फरपुर में दिखा भीड़ का क्रूर चेहरा,चोरी के आरोप में 3 बच्चों की पहले पोल से बांधकर की पिटाई,फिर मोमबत्ती से जलाया, मूकदर्शक बने रहे लोग…

Bihar Now

बिहार में डेढ़ दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले; AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी हटाए गए…

Bihar Now

गिरिराज सिंह का अजीबोगरीब बयान, कोरोना से ज्यादा भयावह जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए वैक्सिन की जरूरत..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो