Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

BJP पर ‘PK’ का तंज !… बिहार में बीजेपी को नहीं मिल रहा नेता, सम्राट चौधरी पर सियासी हमला..

अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाने वाले जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार में BJP की जमीनी हकीकत पर तंज कसा। प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी बिहार में आज कुछ नहीं है। आज बीजेपी की हालत ऐसी है कि बीजेपी की कमान बिहार में ऐसे व्यक्ति के पास है

जिनके बाबूजी पहले लालू के मंत्री थे, फिर वो नीतीश के मंत्री हुए, उसके बाद वह मांझी के भी मंत्री हुए और आजकल उनका बेटा बीजेपी का उद्धार करने निकला है। 30 सालों में बिहार में जितने लोग MLA और MP बने हैं, चाहे वह जिस भी दल से बने हो वो पूरे बिहार में कुल 1200 से 1500 परिवार के लोग यहां MLA-MP बने हैं। भाजपा को भी बिहार में कोई नया आदमी नहीं मिल रहा है,

उनको भी वही व्यक्ति मिला है जिनके बाप-दादा पहले किसी और दल में थे, बिहार में भाजपा अभी नेता खोज ही रही है। कोई नेता उनको यहां मिल जाएं जिसके नाम पर बिहार में चुनाव लड़ा जा सके, इसी की फिराक में रहते हैं। प्रधानमंत्री के चेहरे पर जो वोट मिलता है बस वही वोट भाजपा को मिल रहा है।

बिहार में भाजपा के किसी नेता के नाम पर 5 वोट भी नहीं है। बिहार में जिस दल की हवा उड़ती है, सब नेता उसी में आ जाते हैं। भाजपा को बिहार में आज जो भी वोट मिलते हैं, वो मोदी के चेहरे के नाम पर, हिंदुत्व के नाम पर, राम मंदिर के नाम पर और हिंदू-मुस्लमान के नाम पर मिलता है।

Related posts

बिहार में बेखौफ अपराधी ! …. बैंक में घुसकर दिनदहाड़े सुरक्षागार्ड की हत्या, लूट लिए 12 लाख रुपए…

Bihar Now

मिथिला जन संवाद का आयोजन, विभिन्न दलों के घोषणा पत्रों में मिथिला मैथिली की उपेक्षा पर चर्चा..

Bihar Now

Epic Monopoly Pokies Real Money

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो