Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BJP सांसद का बेटा लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिली कोई अहम जानकारी, आशंकाओं से चिंतित परिवार…

पटना: बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मधुबनी सांसद डॉ. अशोक यादव के पुत्र विभूति यादव(24) लापता हो गए हैं. कहां गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है? वे दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बंगाली टोला आवास से लापता हैं…

जानकारी के अनुसार विभूति रविवार से लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज कर छानबीन कर रही है और सांसद के बेटे की तलाश कर रही है. एसडीपीओ भी सांसद के घर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं. लहेरियासराय थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया रविवार को आवेदन मिली है. एक टीम गठित कर खोजबीन की जा रही हैं.

जानकारी के अनुसार विभूति दिल्ली में LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. द्वितीय वर्ष के छात्र कुछ दिन पहले ही अपने पिता अशोक यादव के साथ दरभंगा लौटे थे. रविवार की सुबह काले रंग का हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर आवास परिसर में टहल रहे थे.

8 बजे तक विभूति अपने आवास में ही थे. इसी बीच गार्ड किसी काम के लिए बाजार गया. जब गार्ड लौटा तो विभूति घर में नहीं थे. परिजनों के अनुसार विभूति का मोबाइल फोन और पर्स कमरे में ही रखा हुआ है. परिजनों के अनुसार आसपास और रिश्तेदार के यहां खोजबीन की गयी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. देर रात तक इंतजार करने के बाद लहेरियासराय थाना को सूचित किया गया.

सूचना मिलने के बाद लहेरियासराय पुलिस ने शिकायत दर्ज कर विभूति की तलाश शुरू कर दी है. टेक्निकल टीम के माध्यम से लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है.

Related posts

Nz Best Casino Sites

Bihar Now

अवतार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का गृह राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन…

Bihar Now

Australia Standard Coin Slot Aerator

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो