Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

BPSC प्रदर्शन – पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे प्रशांत किशोर… भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर BPSC अभ्यर्थियों का गांधी मैदान में बुलाए गए छात्र संसद में जा रहें है, इस दौरान उन्होंने कहा हम लोग प्रदर्शन केलिए नहीं जा रहे, वहां बैठे छात्रों से मिलने जा रहे हैं इसमें किसी की अनुमति की जरूरत नहीं हैं, गांधी मैदान में प्रतिदिन हजार, दो हजार लोग जाते हैं, ये कोई कार्यक्रम तो नहीं है जिसके लिए सरकार की अनुमति लेना पड़े।

हमने सरकार को कल जानकारी दे दी थी। बहरहाल वहां पर कोई रैली, धरना प्रदर्शन तो करना नहीं है, बस छात्र एक जगह बैठ कर मिल कर बात करना चाहते हैं ।गांधी मैदान सार्वजनिक जगह है, सभी देश वासियों के लिए खुला है। इसलिए हमलोग भी वहां जा रहें हैं। सरकार ने इस मुद्दे को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना रही है और कहीं न कहीं वह खुद का नुकसान कर रही हैं।

आगे पीके ने कहा बच्चों के पास कोई सरकारी बंगले तो है नहीं, इसलिए उन्होंने गांधी मैदान को चुना है, क्योंकि वह एक सार्वजनिक जगह है। और बच्चे चाहते हैं मैं वहां आऊं इसलिए उनसे मिलने जा रहा हूं।

Related posts

Can I Win Money On Online Pokies

Bihar Now

Breaking : बिहार में गठबंधन की सरकार, एक पार्टी ने 15 सालों तक‌ लूटा, दूसरी ने‌ 18 सालों से बिहार को बर्बाद कर रखा है – सम्राट चौधरी…

Bihar Now

अवैध बालू खनन मामले में नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IPS समेत 41 अधिकारियों पर गिरी गाज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो