Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : आरा में दिनदहाड़े लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली, सीमेंट व्यवसायी के स्टाफ को मारी गोली, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम…

जख्मी युवक का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

कोईलवर थाना क्षेत्र के हरिपुर चंदा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की दोपहर घटी घटना

आरा – आरा-छपरा फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के हरिपुर चंदा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की दोपहर लूट का विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों ने सीमेंट व्यवसाई के एक स्टाफ को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज में कोइलवर पीएचसी से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार जख्मी युवक चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी चंद्रहंस राय का 45 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार पूर्व गुड्डू यादव है। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड पेट में लगी है जो अंदर फंसी हुई है। इधर जख्मी सूरज कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने बताया कि आज दोपहर वह कोइलवर थाना क्षेत्र के बबुरा बाजार से कलेक्शन करके वापस बाइक से आरा लौट रहा था। इसी बीच हरिपुर चंदा पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधी पीछा करते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान उसे बाएं साइड पेट में गोली लग गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हथियारबंद अपराधी उसके पास रहे करीब पांच लाख रुपये को लूट कर हथियार लहराते हुए भाग निकले।इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

राकेश कुमार, बिहार नाउ, आरा

Related posts

एक युवक का शव मिलने से सनसनी, अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस ने दी दस्तक… हत्या या आत्महत्या ?… जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

नीतीश कुमार की बढ़ी टेंशन! शराबबंदी पर अब BJP बोली- ‘…जैसा पहले था वैसे कर दिया जाए’…

Bihar Now

हाजीपुर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो