Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : कोर्ट जा रहे वकील की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस..

बक्सर- जिले में अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, ताजा मामला मुफस्सिल थाना अंतर्गत इटाढ़ी गुमटी के पास बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े तब घटना को अंजाम दिया जब एक वकील घर से न्यायालय जा रहे थे की उन्हे गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

इस मामले पर सदर डीएसपी गोरख राम ने बताया कि कुछ अपराधियों ने बम पांडे की गोली मार कर हत्या कर दिया गया है।सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है, मृतक जमीन का कारोबार भी करते थे तथा पेशे से वकील हैं।
जांच के बाद है इसका खुलासा किया जाएगा।

बताते चलें कि गुरदास मठिया के रहने वाले वकील बम पांडे की कोर्ट जाने के क्रम में चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने बक्सर इटाढ़ी मुख्य पथ पर गोलियों से छलनी कर दिया ऐसे में हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है, जबकि अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है। बता दें कि जिले में आज ही नए एसपी नीरज कुमार के आने के बाद खुद घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे, उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर सख्ती से जांच करने के आदेश दिए।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,बक्सर

बह ग्राा

Related posts

कोरोना को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल बंद करने का आदेश…

Bihar Now

महादलितों के बीच टी.आर.नारायण हेरिटेज स्कूल की टीम…

Bihar Now

RCP सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर जेडीयू का प्रहार… “लंबे समय तक राजनीतिक प्रवास के बाद राजनीतिक विभीषण का आज भाजपा में प्रवेश”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो