Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : दरभंगा में 3 दिनों के लिए तमाम सोशल नेटवर्किंग सेवाएं बंद …

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां बिहार सरकार ने दरभंगा में 3 दिनों के लिए तमाम सोशल साइट्स को बंद कर दिया है… जानकारी के मुताबिक दरभंगा के SSP और डीएम ने गृह विभाग के स्पेशल ब्रांच को इस मसले को लेकर प्रपोजल दिया था कि शहर में कुछ असामाजिक तत्व गलत खबर व  जानकारी फैलाकर सामाजिक व सांप्रदायिक सोहार्द बिगाड़ना चाहते हैं, इसी वजह से बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है…

दरभंगा में 27 जुलाई से 30 जुलाई के 4 बजे शाम तक व्हाट्सएप्प ,फेसबुक, ट्विटर सहित तमाम सोशल साइट्स बंद कर दिए गए हैं… इसके लिए गृह विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है…

बता दें कि दरभंगा में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग जगहों पर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है.. प्रशासन की तत्परता से कई बार असामाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकाम किया गया है…

फिर भी एहतियात के तौर पर दरभंगा जिला प्रशासन ने बिहार सरकार को इस बाबत सूचना दी कि दरभंगा में नेट के माध्यम से गलत जानकारियां फैलाई जा रही है, जिसकी वजह असामान्य स्थिति उत्पन्न हो सकती है . इसी वजह से बिहार सरकार ने फैसला लेते हुए दरभंगा में 3 दिनों के लिए नेट यानी सोशल साइट बंद कर दिया है …

Related posts

बिहार विधानसभा में तिखी बहस के बाद राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… सियासी उठा पटक के संकेत या औपचारिक मुलाकात ?…

Bihar Now

Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दरभंगा !… स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही 3 की मौत, एक घायल… “सु”शासन पर सवाल ?

Bihar Now

Big Breaking: बैंक के सीएसपी संचालक से लाखों की लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो