Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : पटना के पूर्व मेयर प्रत्याशी पर हमला, जांच में जुटी पुलिस !…

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पूर्व मेयर प्रत्याशी पर जानलेवा हमला हुआ है.. पूर्व मेयर प्रत्याशी श्वेता झा ने बिहार नाउ को सूचित करते हुए बताया कि तकरीबन 10 बजे रात में बीजेपी कार्यालय से भागवत नगर जाने के दौरान उनपर जानलेवा हमला हुआ है.. हालांकि उन्हें किसी तरह की हताहत नहीं हुई है…

श्वेता झा ने बताया कि कंकड़बाग थाना अंतगर्त राजेंद्र नगर गोलंबर के पास अचानक 200 लोग हमारे गाड़ी को घेर लिए और लाठी डंडा बरसाना शुरू कर दिया.. जिसके बाद गाड़ी से बाहर हमको खींचने की कोशिश की गई… इसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया…

तकरीबन 45 मिनट के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मौके वारदात से कुछ लोगों को उठाकर कंकड़बाग थाने में पूछताछ कर रही है.. वहीं पीड़ित श्वेता झा कंकड़बाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई हैं…

वहीं कंकड़बाग थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंची…शुरुआती जांच के मुताबिक, ठोकर लगने की घटना प्रतित हो रही है.. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित होकर घटना को अंजाम दिए.. हालांकि दोनों पक्ष को थाने पर लाकर तहकीकात की जा रही है…

Related posts

New Winning Pokies Free To Play

Bihar Now

Big Breaking : हथियार के बल‌ पर लाखों की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दी वारदात को अंजाम…

Bihar Now

Breaking : बिहार में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो