Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पटना में दिनदहाड़े 5 लाख कैश की लूट, बाइक सवार 2 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने फिर एक बार पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है…. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार पिलर नंबर 72 के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया है …

अपराधियों ने पटना में दिनदहाड़े कैश लूट की वारदात को अंजाम दिया है … एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी से अपराधियों ने 5  लाख कैश‌ से भरा हुआ बैग लूट कर फरार हो गया ..वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है…

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है बता दें कि मुंशी का नाम विवेक कुमार है वह पटना के ही राजीव नगर इलाके का रहने वाला है..विवेक रियल एस्टेट के लिए काम करने वाली राज कंस्ट्रक्शन के लिए काम करता है..

कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी ने जो पुलिस को जानकारी दी है उसके मुताबिक बेली रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में हो गया था  … बैंक से उसने कंपनी के अकाउंट से 5 लाख कैश निकाले थे उसे बैग में रखकर वह बाइक से जा रहा था  .. जैसे ही वह पिलर नंबर 72 के पास पहुंचा, वहां पीछे से एक बाइक पर सवार अपराधी ने इस घटना को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गया…

Related posts

CSP संचालक से लूटकांड का उद्भेदन,लूट की नगद राशि व लोडेड कट्टा के साथ 2 गिरफ्तार…

Bihar Now

CM नीतीश ने जमुई के क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण… अफसरों को दिए कई निर्देश…

Bihar Now

पटना में मशहूर कारोबारी व BJP नेता गोपाल खेमका की हत्या, आधी रात को अपार्टमेंट के गेट पर गोली मारकर भागे बदमाश…7 साल पहले बेटा का हुआ था मर्डर, “सु”शासन‌ पर सबसे बड़ा सवाल ?..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो