Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी, वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम..

वैशाली में अपराधी बेख़ौफ़ होकर गंभीर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। दुकान बंद कर घर लौट रहे आभूषण व्यवसायी कन्हैया साह को अज्ञात अपराधियों ने दो गोली मारी, जिससे व्यवसायी की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने लूटपाट के दौरान घटना को अंजाम दिया है।

घटना सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी अदलबाड़ी की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कन्हैया साह का सोने चांदी की दुकान दिग्घी में है और हर रोज की तरह देर शाम दुकान बंद कर अनजानपीर स्थित अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे अपराधियों ने उसे गोली मार दी। परिजनों ने बताया कि वह साइकिल से ही दुकान जाया करता था। परिजनों ने बताया कि कन्हैया के घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना व्हाट्सएप से मिली थी और अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि गोली मारकर कन्हैया की हत्या कर दी गई है।

स्वर्ण दुकानदार के घरवालो ने लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है वही पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है। इस बाबत एसडीपी सदर राघव दयाल ने बताया कि नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

विपक्षी एकता बैठक पर पीएम मोदी का तंज, कहा – विपक्षी एकता बैठक कट्टर भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन, इनका एक ही एजेंडा न खाता न बही, जो परिवार कहे वही सही …

Bihar Now

तेजप्रताप के बयान पर जेडीयू के नीरज कुमार का जोरदार हमला, कहा – हम कहते थे प्रवासी, तो मिर्ची लगती थी…अब तो भाई तेजप्रताप ही कह डाला…

Bihar Now

DMCH में जूनियर डॉक्टरों की गुंडागर्दी ?.. पुलिस अभिरक्षा में परिजन की कैदी वार्ड से निकालकर की पिटाई, FIR दर्ज… धरती के कथित “भगवान” की ये कैसी हैवानियत ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो