Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराष्ट्रीय

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी !… सुबह सवेरे वैशाली में फूल‌ तोड़ने बाहर निकली महिला को मारी गोली, हालत गंभीर…

वैशाली: बिहार के वैशाली में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. रविवार अहले सुबह मां-बेटे पर गोलीबारी की एक घटना सामने आई है. इस घटना में मां बुरी तरह घायल हो गई. महिला अपने बेटे के साथ सुबह सूरज निकलने से पहले फूल तोड़ने गई थी. तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन दोनों से लूटपाट की कोशिश की और इस दौरान मां-बेटे पर गोली चला दी. इस घटना में बेटा बाल-बाल बच गया. महिला के सीने में गोली लगी है. महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना बराटी ओपी क्षेत्र के अंधरावर गांव की है.

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि 46 वर्षीय बेबी देवी अपने बेटे मनीष के साथ अहले सुबह घर से फूल तोड़ने के लिए निकली थी. इसी बीच सुनसान इलाका देख कर एक बाइक पर सवार तीन अपराधी मां बेटे से मोबाइल छिनने लगे. तभी पुलिस की गश्ती गाड़ी आता देख अपराधियों ने महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. घायल महिला को बेटे ने पुलिस की सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां महिला के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

Related posts

Breaking: NDA से अलग होंगे चिराग पासवान, 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी लोजपा ! …

Bihar Now

प्रशांत किशोर के आयोजन पर प्रशासन का ब्रेक !… गांधी मैदान में छात्र संसद करने की नहीं मिली अनुमति, प्रशासन ने रद्द की PK की मांग…

Bihar Now

झारखंड में लगा पूर्ण लॉकडाउन, 22 से 29 अप्रैल तक रहेगा लागू..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो