Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बेगूसराय में अपराधियों का सरेशाम तांडव, दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल… आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम…

बेगूसराय: शुक्रवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 ज्ञान भारती स्कूल के समीप आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बदमाशों ने गोलीबारी कर एक युवक की हत्या कर दी, वहीं गोलीबारी में दूसरा युवक घायल हो गया।

मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के मालती पिपरा निवासी मनोज सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार उर्फ राजा, जबकि घायल की पहचान हर्रख कोठी निवासी संतोष शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र अंशुमन कुमार के रूप में हुई है।

हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को घटनास्थल के समीप एनएच 31 पर शव रख कर सड़क जाम कर दिया है। मौके पर डीएसपी राजन सिन्हा ने पहुंच मामले की जांच की है। मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के समीप 7-8 की संख्या में युवकों में झड़प हो रही थी, इसी दौरान एक पक्ष के युवकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मृतक को चार गोलियां लगी है। घायल के पेट में एक गोली लगी है। मौके पर 8-9 गोली चलाई गई। गोलीबारी के बाद सभी बदमाश पैदल ही मौके से फरार हो गए और घायल युवक पास के एक अस्पताल में घुस गया जिससे उसकी जान बची। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी युवक एक साथ ही थे, इसी दौरान उनमें विवाद हुआ इसके बाद गोलीबारी हुई।

 

लोगों का आरोप है कि गोलीबारी के दौरान ही एनएच 31 से नगर थाना की गश्ती जीप भी गुजर रही थी, जो घटनास्थल के पहले ही रुक गई और गोलीबारी खत्म होने के बाद सुभाष चौक की तरफ चली गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने गश्ती जीप को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन जीप नहीं रुकी। समाचार प्रेषण तक नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर, दारोगा वरुण कुमार, ज्योति कुमार दलबल के साथ जाम खत्म करने के प्रयास में लगे हैं।

डीएसपी राजन सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभी कारणों का खुलासा नही हुआ है। स्वजनों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल बदमाश एक दूसरे से परिचित हो सकते है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

बिहार में 10 दिनों के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन , सभी DM ने दी सहमति..

Bihar Now

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन…

Bihar Now

पटना के डाकबंगला चौराहे पर दिनदहाड़े आभूषण कारोबारी को मारी गोली… बेलगाम अपराधी, बेपरवाह सरकार, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो