Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : मधुबनी में चार साल की बेटी संग एक महिला 6 दिनों से लापता, पुलिस नहीं कर रही FIR दर्ज, अभी तक कोई सुराग नहीं…

मधुबनी : मधुबनी जिले के पंडौल थाना अंतर्गत नाहर गांव स्थित अपने घर से चार साल की बेटी के साथ 18 मई से लापता महिला सुधा देवी (23), पति- घुरन मुखिया का छह दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। इसके कारण महिला के ससुराल और मायके वालों का रो- रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों के अनुसार, 18 मई की सुबह से अपने ससुराल स्थित घर से महिला अपनी बेटी के साथ अचानक लापता हैं। महिला के पति, देवर, ससुर, सास समेत उसके मायके के लोग पिछले छह दिनों से उसका पता लगाने के लिए हर जगह खाक छान चुके हैं लेकिन कोई पता नहीं चलने से सभी परेशान हैं।

स्वजनों ने खाना-पीना तक छोड़ रखा है। महिला के पति घुरन मुखिया व भाई रुदल मुखिया का आरोप है कि उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पिछले तीन दिनों से वे लोग पंडौल थाना का चक्कर काट रहे हैं लेकिन वहां शिकायत दर्ज करने में टालमटोल किया जा रहा है। इससे वे लोग काफी परेशान हैं। परिवार ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर जल्द शिकायत दर्ज करने एवं महिला व बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के लिए ठोस कदम उठाने की विनती की है।

Related posts

Bihar Now

एक बार फिर पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती, अभी-अभी एक युवक की गोली मारकर हत्या

Bihar Now

Try Pokies With Bonus Machine For Fun

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो